Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDistrict Bankers Committee Meeting Reviews Loan Schemes in Meenapur
पात्र लाभुकों को बैंक की योजना से जोड़ें : प्रबंधक

पात्र लाभुकों को बैंक की योजना से जोड़ें : प्रबंधक

संक्षेप:

मीनापुर में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें केसीसी, शिक्षा लोन, मुद्रा लोन, और अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। शाखा प्रबंधकों को पात्र...

Aug 13, 2025 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड सभागार में बुधवार को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें केसीसी, शिक्षा लोन, मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह, विश्वकर्मा लोन और डेयरी लोन की समीक्षा की गई। शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि जो पात्र हैं, उन्हें स्कीम से जोड़ कर लाभान्वित करें। इस दौरान एक जुलाई से तीस सितंबर तक पंचायतों में शिविर लगाकर बीस रुपए में दो लाख की बीमा योजना का लाभ देने पर चर्चा हुई। इस मौके पर इंडियन बैंक मीनापुर चौक के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार, बनघारा के आनंद कुमार झा सहित अन्य शाखा प्रबंधक मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें