ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगोदाम से राशन उठाने के बावजूद नहीं हो रहा वितरण

गोदाम से राशन उठाने के बावजूद नहीं हो रहा वितरण

सकरा और मुरौल प्रखंड के डीलर गरीबों के बीच राशन वितरण करने में मनमानी कर रहे हैं। प्रखंड स्तरीय राशन गोदाम से डीलरों को राशन की आपूर्ति कर दी गई। इसके बावजूद अक्टूबर माह का राशन उठाव कर चुके डीलर...

गोदाम से राशन उठाने के बावजूद नहीं हो रहा वितरण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 01 Nov 2020 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सकरा और मुरौल प्रखंड के डीलर गरीबों के बीच राशन वितरण करने में मनमानी कर रहे हैं। प्रखंड स्तरीय राशन गोदाम से डीलरों को राशन की आपूर्ति कर दी गई। इसके बावजूद अक्टूबर माह का राशन उठाव कर चुके डीलर वितरण में मनमानी कर रहे हैं।

उपभोक्ता मो. इबरार, सुनील कुमार, रामचन्द्र राम, किशन पासवान आदि ने बताया कि डीलर राशन वितरण में जानबूझकर विलंब कर रहे हैं। डीलर अपने पदाधिकारियों के मेलजोल में आकर अक्टूबर माह का राशन वितरण नहीं करना चाह रहे हैं। पर्व को लेकर नवंबर माह का राशन भी पहले सप्ताह में बांटना है। इसी को लेकर विलंब किया जा रहा है ताकि एक माह का राशन देकर दोनों माह का उठाव दर्ज कर लिया जाएगा। पॉश मशीन से वितरण के दौरान अधिकांश डीलर पर्ची भी नहीं देते हैं। वहीं सकरा एमओ विकास कुमार व मुरौल एमओ अभय कुमार ने कहा कि लोगों की शिकायत आयी है। डीलरों ने राशन का उठाया किया है। एक सप्ताह में राशन वितरण नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें