स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक के लिए धरना चार को
मुजफ्फरपुर। स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने समेत बिजली...

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने समेत बिजली से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बिजली उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा की ओर से चार सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मोतीझील स्थित ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यालय में बैठक हुई।
अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद कमाल ने कहा कि आंदोलन चार सूत्री मांगों को लेकर किया जाएगा और इस कार्यक्रम की सफलता के लिए एक से तीन सितंबर तक शहर, मुशहरी, सकरा, कुढ़नी समेत अन्य जगहों पर माइक से सामूहिक प्रचार करने का निर्णय लिया गया। धरना के जरिए बकाए बिल का सूद माफ करने व बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
मौके पर मुखिया उदय चौधरी, शंभू शरण ठाकुर, काशीनाथ सहनी, नरेश राम, परशुराम पाठक, शत्रुघ्न सहनी, सूरज कुमार सिंह, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह अशोक, सरपंच राजकुमार राय आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


