बिहार के विकास को महागठबंधन की सरकार जरूरी : अखिलेश
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार उद्योग स्थापित करने, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य संरचना आदि में काफी पिछड़ गया है। 15 वर्ष की नीतीश सरकार ने बिहार को सभी...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार उद्योग स्थापित करने, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य संरचना आदि में काफी पिछड़ गया है। 15 वर्ष की नीतीश सरकार ने बिहार को सभी मानकों पर काफी पीछे कर दिया। बिहार के विकास के लिए महागठबंधन की सरकार जरूरी है। श्री सिंह सकरा विस क्षेत्र के प्रत्याशी उमेश कुमार राम के पक्ष में बलिहारी हाईस्कूल सिहो में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि महागठगंधन की सरकार बननी तय है। सरकार बनते ही छोटे और मझौले किसानों के कृषि ऋण को माफ किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अभिजीत ने कहा कि गरीबों और बिहार के गौरव को बचाने का संघर्ष चल रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. शीतल राम ने कहा कि सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। फैजिया राणा ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल रही है।
