ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे के लगाया ब्रेक, 20 घंटे तक रहीं लेट

Dec 22, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में घने कोहरे के कारण 26 से अधिक ट्रेनों में देरी हुई है। यात्रियों को ठंड और लेटलतीफी का सामना करना पड़ा। रेलवे का कहना है कि उत्तर और पूर्वी भारत में कोहरे के चलते ट्रेनें सीमित रफ्तार में चल रही हैं। कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची हैं।

ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे के लगाया ब्रेक, 20 घंटे तक रहीं लेट

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। उत्तर और पूर्वी भारत से मुजफ्फरपुर आने वाली वंदे भारत सहित 26 से अधिक ट्रेनें रविवार को घंटों की देरी से आयी। ठंड और ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेदम रहे। रेलवे के परिचालन विभाग का कहना है कि उत्तर और पूर्वी भारत में घना कोहरा है। इससे ट्रेनें सीमित रफ्तार में चलाई जा रही हैं। इससे देर हो रही है। 13019 हावड़ा-कोठगोदाम के यात्री छपरा शीतलपुर के संजीव शर्मा, अमन शर्मा ने बताया कि गांव में श्राद्धकर्म में शामिल होना है। ट्रेन मुजफ्फरपुर में ही साढ़े पांच घंटे से अधिक देर है।

वहीं, 19601 उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुड़ी से न्यूजलपाईगुड़ी जाने वाले साहेबगंज सिमरा निजामत के राकेश सिंह ने बताया कि ट्रेन सुबह 10 बजे की थी। लेकिन, दोपहर तक नहीं आयी। स्टेशन पर ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। 55122 सिवान-समस्तीपुर पैसेंजर से मुजफ्फरपुर पहुंचे एकमा के दिवाकर पांडेय, राजीव पांडेय व रीना पांडेय ने बताया कि जूरन छपरा में डॉक्टर से दिखाना था। पांच बजे सुबह में ट्रेन पकड़ी कि साढ़े 10 बजे तक मुजफ्फरपुर पहुंच जाएंगे, लेकिन दोपहर तीन बजे उतरे हैं। अब रिश्तेदार के घर रुकना पड़ेगा। पवन एक्सप्रेस रही 1.08 घंटे देर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 05905 डिब्रूगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस रविवार को सबसे अधिक 20.08 घंटे की देरी से आयी। यह ट्रेन शनिवार मध्य रात्रि 12.45 बजे की जगह रविवार रात 9.38 बजे आयी। वहीं, दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर शनिवार दोपहर 12.55 बजे की जगह रविवार सुबह 8.19 बजे पहुंची। 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 10.50 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली 7.32 घंटे, 12204 सहरसा गरीबरथ 6.10 घंटे, 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 5.22 घंटे, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 6.09 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 5.43 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 5.36 घंटे, 14691 मौर्यध्वज एक्सप्रेस 4.47 घंटे की देरी से रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। 12566 बिहार संपर्कक्रांति 4.43 घंटे और 26301 जोगबनी-दानापुर वंदेभारत एक्सप्रेस 2.16 घंटे की देरी से आयी। वहीं, 11062 जयनगर एलटीटी पवन एक्सप्रेस शाम 5.15 बजे के बदले शाम 6.23 बजे मुजफ्फरपुर आयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDense Fog Delays Over 26 Trains in Muzaffarpur
;;;