सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन आज
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को मानदेय बढ़ोतरी पर असंतोष जताते हुए सेविका-सहायिकाएं प्रदर्शन...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 24 Sep 2020 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को मानदेय बढ़ोतरी पर असंतोष जताते हुए सेविका-सहायिकाएं प्रदर्शन करेंगी। अपने-अपने प्रखंडों में सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ आवाज बुलंद करेंगी। संघ की जिला महासचिव प्रतिमा कुमारी ने बताया कि मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर 31 अगस्त से सेविकाएं हड़ताल पर हैं। सरकार की ओर से मात्र तीन सौ रुपये की ही वृद्धि की गई है। इससे सेविका-सहायिकाएं खुश नहीं हैं। आचार संहिता लागू होना है, इसलिए फिल्हाल हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है। 26 सितंबर से हड़ताल वापस लिया जाएगा। शनिवार से काम पर लौटेंगी।