ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबंदरा की सभी पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग

बंदरा की सभी पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग

बंदरा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गायघाट विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने अपर समाहर्ता से प्रखंड की सभी पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की...

बंदरा की सभी पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 08 Aug 2020 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

बंदरा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गायघाट विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने अपर समाहर्ता से प्रखंड की सभी पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सामुदायिक किचन की गुणवक्ता के साथ संख्या बढ़ाने, पशुचारा, नाव, पॉलीथिन की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया। ।जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत दिलाने की मांग की। एसडीएम अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि जिला प्रसाशन बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद को सजग है। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी महबुब आलम, डीएसओ ललन कुमार, बीडीओ अलख निरंजन, सीओ रमेश कुमार, बीआरपी नीरज कुमार, जिला पार्षद उपेंद्र पासवान, रंजीत पोद्दार, मुखिया संघ अध्यक्ष फेकू राम आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें