ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरडीएम से बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग

डीएम से बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग

सकरा प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सतीश कुमार ने सोमवार को डीएम को आवेदन देकर सकरा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये की सहायता राशि भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के ...

डीएम से बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 23 Nov 2020 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सकरा प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सतीश कुमार ने सोमवार को डीएम को आवेदन देकर सकरा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये की सहायता राशि भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के कारण प्रखंड की बाढ़ प्रभावित पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये का लाभ मिलने से वंचित रह गये। इससे पीड़ितों में आक्रोश है। सभी बार-बार अंचल कार्यालय पर हंगामा-प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें