नये डिग्री कॉलेजों में दर्शनशास्त्र की हो पढ़ाई

Mrityunjay Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बिहार में 208 नए स्नातक महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र विषय के लिए पद सृजन और नियुक्ति की मांग को लेकर अखिल भारतीय दर्शन परिषद और बिहार दर्शन परिषद ने जन जागरण अभियान चलाया। मुख्यमंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि दर्शनशास्त्र की उपेक्षा बिहार की बौद्धिक विरासत के खिलाफ है।

नये डिग्री कॉलेजों में दर्शनशास्त्र की हो पढ़ाई

मुजफ्फरपुर। बिहार में नवसृजित 208 स्नातक स्तरीय (डिग्री) महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र विषय में पद सृजन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर अखिल भारतीय दर्शन परिषद एवं दर्शन परिषद, बिहार के बैनर तले शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उच्च शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग, राजभवन सचिवालय सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई शिक्षा नीति–2020, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मूल्यपरक शिक्षा के इस दौर में दर्शनशास्त्र जैसे मूलभूत विषय की उपेक्षा बिहार की गौरवशाली बौद्धिक विरासत के विपरीत है। इस अवसर पर बिहार दर्शन परिषद के महासचिव प्रो. श्यामल किशोर, अखिल भारतीय दर्शन परिषद के महासचिव प्रो. किस्मत कुमार सिंह, प्रो. पूनम सिंह, प्रो. वीणा अमृत, डॉ. शिवी सिन्हा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. राजन सहित कई शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित थे।

सभी ने कहा कि दर्शन बचेगा तभी भारतीय ज्ञान परंपरा बचेगी और भारत विश्वगुरु बनेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

Mrityunjay Kumar

शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।

विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।