Muzaffarpur News: वार्ड पार्षद पर हमला मामले में कार्रवाई को सिटी एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग को लेकर पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी से मिला। पार्षदों ने चंदवारा सोडा गोदाम के पास टीओपी खोलने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की।

Muzaffarpur News: वार्ड पार्षद पर हमला मामले में कार्रवाई को सिटी एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो उर्फ शिबू पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार को पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी से मिला। वार्ड पार्षद शिवशंकर महतो ने कहा कि बीते 24 अगस्त को चंदवारा सोडा गोदाम बांध रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद जानलेवा हमला हुआ था।वार्ड 40 के पार्षद इकबाल हुसैन ने कहा कि सिटी एसपी से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही चंदवारा सोडा गोदाम छिटभगवातीपुर के पास टीओपी खोलने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है।

प्रतिनिधिमंडल में वार्ड अर्चना पंडित, मो. सैफ, गणिता देवी, राजीव कुमार पंकू, अभिमन्यु चौहान, पूर्व उपमहापौर मजीद हुसैन सहित कई वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि थे।

Sonu Kumar

लेखक के बारे में

Sonu Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: वार्ड पार्षद पर हमला मामले में कार्रवाई को सिटी एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल