मुजफ्फरपुर इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड में नगर निगम की ओर से डिलक्स शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। शौचालय पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में नगर निगम की ओर से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को प्रस्ताव भेजकर एनओसी मांगी गई है। एनओसी मिलते ही शौचालय का निर्माण शुरू हो जाएगा। फिलहाल परिसर में यात्रियों के लिए शौचालय नहीं है। इससे गंदगी फैली रहती है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि शहर के बीच बने बस स्टैंड को साफ व सुंदर रखने के लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। स्टैंड में निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं। पथ परिवहन निगम से एनओसी मिलते ही डिलक्स शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अगली स्टोरी