
कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग में शिफ्टिंग की तीसरी मियाद भी फेल
मुजफ्फरपुर जंक्शन के कंबाइंड टर्मिनल भवन में विभागों की शिफ्टिंग की मियाद खत्म होने के बावजूद अब तक कोई विभाग शिफ्ट नहीं हुआ है। इंटीरियर्स का काम अधूरा होने के कारण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। रेलवे...
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के कंबाइंड टर्मिनल भवन में विभागों को शिफ्ट करने की मियाद भी एक दिन बाद खत्म हो जाएगी, लेकिन अबतक एक भी विभाग शिफ्ट नहीं हुआ है। दो विभागों ने अपने एरिया पर अधिकृत कब्जा भर किया है। इंटीरियर का काम नहीं होने से शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। मालूम हो कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जीएम और तत्कालीन डीआरएम कई बार अपने निरीक्षण के दौरान जल्द शिफ्टिंग करने का निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद अबतक शिफ्टिंग नहीं हो सकी है, जबकि 10 अगस्त को तीसरी मियाद पूरी हो जाएगी। सबसे पहले 10 जून और फिर 15 जुलाई को शिफ्टिंग की तारीख तय की गई थी।

15 जुलाई को काम पूरा नहीं होने पर इसकी तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त तय की गई थी। पार्किंग एरिया, टिकट काउंटर का काम अधूरा कंबाइंड टर्मिनल भवन के इंटीरियर के काम के अलावा परिसर में पार्किंग एरिया विकसित नहीं हो सका है। साथ ही प्लेटफॉर्म आठ से जोड़ने वाली सड़क भी अधूरी है। पार्किंग को विकसित किया करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। कुछ हिस्से में ढलाई भी की गयी है। इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्मों को जोड़ने वाले एफओबी का निर्माण भी नहीं हो सका है। कंबाइंड बिल्डिंग भवन में यूटीएस और पीआरएस के कम से कम दो-दो काउंटर खोलने हैं। इसके लिए जगह तय हो चुकी है पर अबतक टेलीकॉम विभाग ने वॉयरिंग नहीं किया है। इससे कांउटर नहीं बनाया गया है। इससे भी शिफ्टिंग प्रभावित हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संशय : जानकारी हो कि वर्तमान में आरपीएफ पोस्ट प्लेटफॉर्म संख्या एक पर है। यहां से पूरे स्टेशन की विजिबिलिटि पहुंच में है। जैसे ही आरपीएफ पोस्ट को सीटीबी में शिफ्ट किया जाएगा, उसकी विजिबिलिटी खत्म हो जाएगी। वहां से सिर्फ प्लेटफॉर्म सात व आठ ही विजिबिलिटी में रहेगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में परेशानी होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


