Muzaffarpur News: मिड डे मील खाने के दौरान छत का मलबा गिरा, छात्रा घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के राजकीय मध्य विद्यालय आमगोला में मिड डे मील के दौरान बच्चों पर छत का मलबा गिर गया। इसमें एक छात्रा आराध्या राज को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से सामुदायिक भवन में किया जा रहा है।

Muzaffarpur News: मिड डे मील खाने के दौरान छत का मलबा गिरा, छात्रा घायल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय आमगोला में सोमवार को मिड डे मील खा रहे बच्चों पर छत का मलबा गिर पड़ा। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। हादसे में पांचवीं कक्षा की छात्रा आराध्या राज के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।विद्यालय की शिक्षिकाओं के अनुसार घटना उस समय हुई, जब बच्चे मिड डे मील खा रहे थे। अचानक जर्जर छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद बच्चे घबरा गए और अफरातफरी की स्थिति बन गयी। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय का संचालन फिलहाल सामुदायिक भवन के दो कमरों में किया जा रहा है।

यहां करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। भवन की छत काफी जर्जर है। आए दिन प्लास्टर गिरने की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।