डेबिट कार्ड बदलकर 24 हजार 500 रुपये की निकासी
Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में चंद्रभूषण शर्मा का डेबिट कार्ड बदलकर 24,500 रुपये की अवैध निकासी की गई। यह घटना 3 मई को भगवानपुर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में हुई। शर्मा ने 12 मई को सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांटी थाना क्षेत्र के बलहां गांव के मूल निवासी वर्तमान में जहानाबाद में रह रहे चंद्रभूषण शर्मा का डेबिट कार्ड बदल कर 24 हजार 500 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। यह घटना तीन मई की सुबह 8.30 बजे भगवानपुर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में घटी। उन्होंने 12 मई को सदर थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वे तीन मई को रुपये की निकासी करने भगवानपुर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में गए थे। रुपये निकासी के क्रम में उनका डेबिट कार्ड बदल लिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


