प्लेटफार्म पर गड्ढे यात्रियों के लिए जानलेवा
प्लेटफार्म संख्या एक और दो के बीच रेलवे ने एफओबी निर्माण के लिए दो बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। यह खतरनाक गड्ढा यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा...
प्लेटफार्म संख्या एक और दो के बीच रेलवे ने एफओबी निर्माण के लिए दो बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। यह खतरनाक गड्ढा यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
रविवार को दो यात्री राकेश कुमार व पंकज सहनी गड्ढे में गिरते-गिरते बचे। उन्हें हल्की चोट भी आई। करीब एक महीने से यह गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार प्लेटफार्म पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य शुरू हुए एक महीने से अधिक हो गया है। 25 दिनों से गड्ढा खोद कर छोड़ा हुआ है। हर दिन यात्रियों को यहां से गुजरने में कठिनाई होती है। प्लेटफार्म पर चढ़ने को लेकर हर दिन अफरातफरी होती है।
मिस्त्री ने किया है कार्य बंद : इंजीनियरिंग विभाग के मंडल सहायक अभियंता अब्दुस समद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कार्य करने वाले संवेदक के मिस्त्री दूसरे राज्यों के हैं। अधिकांश मिस्त्री रमजान करने वाले है। इस कारण वह कार्य बंद कर चले गए।
7.50 करोड़ की लागत से हो रहा है निर्माण : रेलवे के अनुसार फुटओवर ब्रिज का निर्माण करीब साढ़े सात करोड़ रुपये से होना है। इसका निर्माण 11 महीने में पूरा करना है। इसी महीने मानसून आ रही है। फाउंडेशन का कार्य पूरा नहीं हुआ तो काम रोकना पड़ेगा।