
कन्या उत्थान के लिए कॉलेजों से मांगा गया डेटा
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर कन्या उत्थान योजना के तहत छात्राओं का डेटा मांगा है। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और मोबाइल...
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के डीएसडब्लयू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने मंगलवार को सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर कन्या उत्थान योजना संबंधित छात्राओं का डेटा मांगा है। डीएसडब्लयू ने इस योजना में शामिल छात्राओं के रजिस्ट्रेशन नंबर, छात्रा के नाम, छात्रा के पिता के नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर भेजने को कहा है। इसके लिए कॉलेजों को एक फार्मेट भी भेजा गया है। यह डेटा 12 सितंबर दोपहर तक भेज देना है। डीएसडब्लयू ने प्राचार्यों को लिखे पत्र में कहा है कि यह डेटा एक्सेलसीट में दें। जिन छात्राओं के नाम कन्या उत्थान पोर्टल पर हैं और उन्हें आवेदन करने में परेशानी हो रही है तो वैसी छात्राओं के लिए यह पहल की जा रही है।

आवेदन और नाम सुधार के लिए विवि में छात्राओं की रही भीड़ : उधर, कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने और नाम सुधार के लिए मंगलवार को भी विवि में छात्राओं और उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। डीएसडब्ल्यू कार्यालय से लेकर परीक्षा विभाग तक छात्राओं का जमावड़ा रहा। बेतिया के एमजेके कालेज से आई छात्रा सलोनी कुमारी ने बताया कि उसे अब तक अंक पत्र नहीं मिला है। इसलिए वह आवेदन नहीं कर पा रही है। कॉलेज का कहना है कि विवि से उसे अंक पत्र नहीं भेजा गया है। कन्या उत्थान में ओवदन के लिए 14 सितंबर तक अंतिम तारीख है। : कोट : तीन हजार से अधिक अंक पत्र तैयार कर कालेज भेज दिये गये हैं। बाकी एक से दो दिन में सभी कॉलेजों को भेज दिये जायेंगे। छात्राओं को अंक पत्र के लिए कॉलेज में ही संपर्क करना है। किसी भी बिचौलिये के फेर में नहीं पड़ना है। - प्रो. राम कुमार, परीक्षा नियंत्रक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


