
मुजफ्फरपुर : दिन में निकलेगी धूप, रात-सुबह कोहरा बढ़ाएगा सर्दी की सिहरन
संक्षेप: मुजफ्फरपुर में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर समाप्त हो गया है। रविवार को मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। सुबह और शाम में.…
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब जिले से लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही रविवार दोपहर से मौसम पूरी तरह साफ हो गया। वहीं, दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से ‘मोंथा’ तूफान का असर जिले से पूरी तरह समाप्त हो गया है।

इस कारण सोमवार से आसमान पूरी तरह साथ रहने की संभावना है, लेकिन अभी भी हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण सुबह व शाम कोहरे का असर बना रह सकता है। इसकी मात्रा में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इस बीच रविवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के बीच हुई, लेकिन दोपहर होते-होते बादल गायब हो गए। धूप निकल आने से तापमान में सुधार आया है। इससे पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य स्तर पर जा पहुंचा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




