Muzaffarpur News: मजिस्ट्रेट कॉलोनी से साइकिल चुराने वाला शातिर धराया
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक साइकिल चोर श्याम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। चोरी गई साइकिल की पहचान रानी कुमारी ने की थी। चोर ने 22 जून को साइकिल चुराई थी और 10 जुलाई को स्थानीय क्षेत्र में घूमते पाया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी से साइकिल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धरा गया शातिर श्याम कुमार, सिकंदरपुर मुक्ति धाम के पास का रहने वाला है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी रानी कुमारी ने सिकंदरपुर थाने में केस दर्ज कराया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बीते 22 जून की सुबह करीब आठ बजे उसने अपनी साइकिल रोज की तरह क्वार्टर के नीचे खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह नीचे आई तो उसकी साइकिल गायब थी। उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
घटना के करीब 18 दिन बाद यानी 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह सिकंदरपुर प्रवेक्षण गृह के पास मौजूद थी। इस दौरान उसने देखा कि एक लड़का उसकी चोरी हुई साइकिल लेकर वहां से गुजर रहा है। उसने उस लड़के को रोककर और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच डायल 112 की पुलिस गाड़ी भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत आरोपित को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम श्याम कुमार बताया। आरोपित ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ही 22 जून को रानी के घर के नीचे से साइकिल चोरी की थी। पुलिस ने साइकिल जब्त कर ली है। सिकंदरपुर थानेदार राकेश मोहन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


