निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा, महिला से आठ लाख का फ्रॉड

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के नरौली सेन गांव में अनुराधा नामक महिला को साइबर ठगों ने भारी मुनाफे का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया और निवेश का टास्क सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा, महिला से आठ लाख का फ्रॉड

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर मुशहरी थाना के नरौली सेन गांव निवासी रामबाबू सिंह की पत्नी अनुराधा से साइबर शातिरों ने आठ लाख रुपये ठग लिये। इस मामले की एफआईआर सोमवार को मुजफ्फरपुर साइबर थाने में दर्ज कराई गई है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।अनुराधा ने पुलिस को बताया है कि सोशल मीडिया के जरिए शातिरों ने उससे संपर्क साधा। भारी मुनाफे का झांसा देकर निवेश का टास्क सौंपा गया। 10 बार में आठ लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए गए। अनुराधा ने अज्ञात साइबर शातिरों पर ठगी का आरोप लगाया है।

साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर राजन कुमार पांडेय को मामले में जांच के लिए आईओ बनाया गया है। अनुराधा के द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक ट्रांजेक्शन के ब्योरे के आधार पर आरोपितों को चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।