Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCyber Fraud Network Targeting Farmers Under PM Kisan Scheme
पीएम किसान योजना बन गई ठगी का जरिया, मुजफ्फरपुर के किसान से एक लाख की ठगी

पीएम किसान योजना बन गई ठगी का जरिया, मुजफ्फरपुर के किसान से एक लाख की ठगी

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में पीएम किसान योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी हो रही है। किसान सुरेश कुमार ने 10 नवंबर को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि एपीके फाइल इंस्टॉल करने पर उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thu, 13 Nov 2025 05:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

पीएम किसान योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी का नेटवर्क सक्रिय है। वेबसाइट से मोबाइल नंबर व ब्योरा लेकर साइबर शातिर किसानों को एपीके फाइल भेज रहे हैं। किसानों को एपीके फाइल इंस्टॉल करने को कहा जाता है। उन्हें फाइल इंस्टॉल करने पर पीएम किसान योजना का लाभ मिलने का झांसा दिया जा रहा है। एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही साइबर शातिर किसानों का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से जुड़े यूपीआई के जरिए रुपये उड़ा ले रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पियर थाने के महेशपुर निवासी किसान सुरेश कुमार ने इसको लेकर मुजफ्फरपुर साइबर थाने में बीते 10 नवंबर को आवेदन देकर एफआईआर कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते 25 अक्टूबर को उनके व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना से संबंधित एक लिंक आया। यह लिंक एपीके फाइल का था। फाइल को मोबाइल इंस्टॉल करते ही शाम सात बजे खाते से दो बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज कराई।

तमाम ब्योरा लेने के बाद पोर्टल पर शिकायत निबंधित करते हुए बताया गया कि साइबर शातिरों का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। इसके बाद 27 अक्टूबर को फिर से खाते से शातिरों ने रुपये उड़ा लिए। इसकी भी सूचना 1930 पर दी। इस पर भी जिस खाते में रुपये भेजे गए थे, उसे फ्रीज कर दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि साइबर थाने में जाकर मामले की एफआईआर कराएं। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।