वॉट्सएप हैक कर दोस्तों से 25 हजार रुपये की ठगी
मुजफ्फरपुर के भीखनपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अपराधियों ने गुड्डू कुमार का वॉट्सएप अकाउंट हैक कर उसके दोस्तों से 25 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मांगे। जब दोस्तों ने गुड्डू से संपर्क किया, तब ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने भीखनपुर निवासी गुड्डू कुमार का वॉट्सएप अकाउंट हैक कर उनके दोस्तों से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित गुड्डू ने बताया कि उसके वॉट्सएप अकाउंट से करीब 10 दोस्तों को क्यूआर कोड भेजा गया। इसके साथ ही ठगों ने इमरजेंसी का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। उस पर दोस्तों ने विश्वास कर अलग-अलग किस्तों में कुल 25 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जब दोस्तों ने गुड्डू कुमार से सीधे संपर्क किया, तब इस ठगी की जानकारी सामने आई।
इसके बाद पीड़ित ने अपने वॉट्सएप अकाउंट को सुरक्षित करने का प्रयास किया और मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर साइबर अपराधियों की पहचान की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


