विदेश में छुट्टी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी
मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। राकेश कुमार श्रीवास्तव से उसके फुफेरे भाई की फर्जी आईडी से 50 हजार रुपये की ठगी की गई। एजेंट द्वारा 95 हजार रुपये की मांग के बाद राकेश ने 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। मध्य पूर्व में रह रहे लोग को छुट्टी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी की जा रही है। सदर थाना के गोबरसही डुमरी निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गई है। उन्होंने इसको लेकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि उसका फुफेरा भाई प्रिंस श्रीवास्तव विदेश में रहता है। उसके फर्जी आईडी से मैसेज आया कि लीव पर छोड़ने के लिए एजेंट 95 हजार रुपये मांग रहा है। उसने स्कैनर भी भेजा। राकेश ने 18 हजार रुपये अपने खाता और 32 हजार रुपये दूसरे से कर्ज पर फुफेरे भाई के फर्जी आईडी से भेजे गए स्कैनर पर डाल दिया।
इसके बाद उसे फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने सदर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


