साइबर ठगों ने 45 मिनट में 400 ओटीपी भेज उड़ाए 5.43 लाख
मुजफ्फरपुर में रोहित राही का मोबाइल हैक कर 5.43 लाख रुपये ठगे गए। ओटीपी भेजकर और बिना लिंक पर क्लिक किए उसके बैंक खातों से ठगी की गई। वहीं, सुबोध कुमार और उनकी पत्नी से ऑनलाइन मार्केटिंग के झांसे में 29.30 लाख रुपये ठगे गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांटी के वार्ड-17 के निवासी रोहित राही का मोबाइल चार मई की सुबह 3.55 बजे हैक कर लिया गया। इसके बाद 45 मिनट तक विभिन्न प्लेटफार्मों पर लॉगिन कर उसे चार सौ ओटीपी भेजे गए। फिर समझाते के झांसा देकर उससे 5.43 लाख की ठगी कर ली। रोहित ने इस संबंध में साइबर थाने में गुरुवार को अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस की कार्रवाई
रोहित ने पुलिस ने बताया कि चार मई की सुबह में ओटीपी भेजकर कर पांच मई की सुबह 11.15 से 11.45 बजे के बीच एक फॉरवार्डेड कॉल के माध्यम से समझौता किया गया। फिर उसकी अनुमति के बिना उसके बैंक खाता व डेबिट-क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के माध्यम से तीसरे पक्ष एक इंस्टामार्ट कंपनी के खाते से जोड़ दिया गया। इसके बाद बिना किसी लिंक पर क्लिक किए ही उसके दो बैंकों के क्रेडिट कार्ड से कुल 5.43 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। बताया कि बैंक के उसके बचत खाते से भी 60 हजार रुपये ट्रांजेक्शन का प्रयास किया गया, लेकिन बैंक अधिकारियों ने संदिग्ध लेन-देन की गतिविधि मान इसे ब्लॉक कर दिया। वहीं, मामले में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑनलाइन मार्केटिंग का झांसा देकर ठगी
ऑनलाइन मार्केटिंग का झांसा देकर अहियापुर थाना के विजयी छपरा गांव के सुबोध कुमार व उनकी पत्नी से 29.30 लाख रुपये ठगी कर ली गई। यह ठगी मार्च से अगस्त 2024 के बीच की गई। सुबोध ने मामले में गुरुवार को साइबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में सुबोध कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से दरभंगा जिला के केवटी थाना के कसनरैनी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में अहियापुर के विजयी छपरा गांव में रहा है। बताया कि मार्च से अगस्त 2024 के बीच उसके व उसकी पत्नी के मोबाइल पर लिंक भेजकर ठगी की गई। एसबीआई की बेला शाखा के उनके खाते से 24 लाख 79 हजार 627 रुपये व बैंक ऑफ बड़ौदा मिठनपुरा शाखा के उसके खाते से तीन लाख 60 हजार 500 रुपये की ठगी हुई है। वहीं, उनकी पत्नी के पीएनबी के खाता से 90 हजार रुपये की ठगी की गई। इतनी बड़ी राशि ठगी होने के कारण उसकी मनोस्थिति सही नहीं रही। इस कारण शिकायत करने में भी देरी हुई।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


