Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCyber Fraud Gang Cheats Youth of 10 26 Lakhs Promising Online Work
मोटी रकम कमाने का झांसा देकर 10 लाख का फ्रॉड

मोटी रकम कमाने का झांसा देकर 10 लाख का फ्रॉड

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में जालसाजों ने एक युवक से ऑनलाइन काम के नाम पर 10.26 लाख रुपये की ठगी की। युवक को पहले छोटे-छोटे भुगतान लौटाए गए, जिससे उसका विश्वास जीता गया। इसके बाद विभिन्न बहानों से उससे बड़ी रकम जमा करवाई गई। अंत में, जब पैसे वापस मांगे गए, तो देने से इनकार कर दिया गया । 

Nov 25, 2025 01:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

ऑनलाइन काम कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड गिरोह ने एक युवक से 10.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। 22 से 28 अक्टूबर के बीच में यह रकम ठगी की गई । ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक निवासी पीड़ित प्रवीण कुमार साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रवीण कुमार ने बताया है कि 22 अक्टूबर को उसके टेलीग्राम आईडी पर प्रियंका नाम की लड़की का मैसेज आया। उससे कहा कि आप ऑनलाइन कार्य कर घर बैठे मोटी रकम कमा सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सबसे पहले उससे 1100 रुपये जमा कराया गया। उसके दिए गए कार्य को पूरा करने पर उसको 1430 रुपये खाते में वापस किया। 23 अक्टूबर को उससे 3300 रुपये जमा कराया और खाते में 4290 रुपये वापस किये। इस तरह से उसका विश्वास जीतकर मोटी रकम इन्वेस्ट कराने लगा। 24 अक्टूबर को 6600 रुपये जमा कराया और उसको कार्य नहीं दिया। बोला कि काम करने के लिए आपको 27 हजार 200 रुपये पेमेंट करना होगा। इसके बाद झांसे में लेकर उससे 27 हजार 200 रुपये पेमेंट करवाया। युवक ने जब पैसे मांगे तो ठगों ने कहा कि आपको दूसरा पेमेंट करना होगा। फिर 81 हजार की पेमेंट कर ली । इसके बाद वह अंतिम पेमेंट के नाम पर 2 लाख 38 हजार भेजे गए । फिर एक दिन लेट होने की बात कह लेट फाइन देने के लिए कहा। तब 77 हजार लेट फाइन जमा करवाया। फिर कहा कि आपका क्रेडिट स्कोर कम है। इस वजह से रुपये आपके खाते में ट्रांसफर नहीं हो रहा है। इसके लिए आपको 2 लाख 12 हजार रुपये और जमा करने होंगे। मजबूरन यह रकम भी भेज दी ।

जालसाजों ने अकाउंट नंबर गलत होने की बात कह रुपये ट्रांसफर नहीं होने की बात कही। फिर युवक से 4 लाख 15 हजार रुपये जमा करा लिए गए । इसके बाद साइबर अपराधी बोला कि आप रुपये निकाल सकते हैं। पहली निकासी पांच हजार से होगी । वह पांच हजार रुपये निकासी के लिए लगा दिया, लेकिन 28 अक्टूबर तक रुपये वापस नहीं मिला। इसके बाद लगा कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। तुरंत उसने 1930 पर कॉल किया और अपनी शिकायत दर्ज करायी।