Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCyber Fraud Farmer s Daughter Recovers 50 000 After 1 Lakh Scam
किसान की बेटी की गुहार पर साइबर ठग ने लौटाए 50 हजार, बाकी के लिए थाने की दौड़

किसान की बेटी की गुहार पर साइबर ठग ने लौटाए 50 हजार, बाकी के लिए थाने की दौड़

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में एक किसान की बेटी ने साइबर ठग से एक लाख रुपये की ठगी के बाद 50 हजार रुपये लौटवाए। ठग ने कहा कि बाकी राशि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के पास है। पीड़िता मोतीपुर थाने में 10 दिन से पैसे वापस पाने के लिए चक्कर काट रही है, जबकि पुलिस के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होल्ड है।

Jan 31, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। किसान की बेटी की गुहार पर एक लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग ने 50 हजार रुपये खाते में लौटा दिए। ठग ने कहा उसके हिस्से में महज 50 हजार मिले थे, वह लौटा दिया। शेष राशि गिरोह के दूसरे लोगों के खातों में चली गई है, वह नहीं लौटेगा। अब शेष 50 हजार वापस पाने के लिए किसान बीते 10 दिन से मोतीपुर थाने का चक्कर काट रहे हैं। मोतीपुर थाने के रतनपुरा निवासी रोशनी कुमारी ने पुलिस को बताया है कि उसके पापा के किसान सम्मान योजना की राशि भेज दी गई है। इसलिए बैलेंस चेक कर लें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैलेंस चेक करने पर खाते में एक लाख सात हजार रुपये थे। कोई दूसरी राशि नहीं आई थी। जब शाम छह बजे फिर से बैलेंस चेक किया तो खाते में से एक लाख रुपये कट चुके थे, जबकि ना कोई ओटीपी आया और न किसी लिंक पर क्लिक किया गया था। रोशनी ने बताया कि जिस नंबर से उसे कॉल आई थी, उसने उसपर रिटर्न कॉल की। काफी समझाने और गिड़गिड़ाने पर साइबर शातिर ने खाते में 50 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन 50 हजार रुपये उसने वापस नहीं किए। बता दें कि साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से अधिक राशि होल्ड करा रखी है। लेकिन, पीड़ितों को राशि वापस नहीं मिल पा रही है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। पांच से सात साल से लोग राशि वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रो. ज्योति नारायण सिंह ने बताया कि उनके खाते से 48 लाख के फ्रॉड हुए थे। शातिरों के 80 लाख रुपये से अधिक होल्ड हैं, लेकिन फ्रॉड की राशि उन्हें नहीं लौटाई जा रही है। गोलाबांध रोड के शशिभूषण के खाते से 10 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। उन्होंने बीते 17 जून को इसकी एफआईआर दर्ज कराई। साइबर शातिरों के खाते में दो लाख रुपये से अधिक होल्ड किए गए, लेकिन रुपये वापसी के लिए शशि भूषण जद्दोजहद कर रहे हैं। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि साइबर फ्रॉड के मामले में राशि वापसी की प्रक्रिया कोर्ट से पूर्ण होने में समय लगता है।