इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से साइबर शातिरों ने 17 हजार ठगे
मुजफ्फरपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से साइबर ठगों ने 17 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने पहले सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को विश्वास में लिया और फिर पेटीएम अपडेट के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, और सीसीटीवी फुटेज से ठगों की गतिविधियों का पता चला।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामदयालु नगर रोड के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार से साइबर शातिरों 17 हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने पहले सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को विश्वास में लिया। फिर पेटीएम अपडेट के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित दुकानदार अरुण कुमार शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने रामदयालु नगर में बन रहे घर की वायरिंग के लिए 17 हजार 730 रुपये का सामान लिया। इसके थोड़ी देर में एक अन्य युवक दुकान पर पहुंचा और खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने झांसा दिया कि उनके खाते से हर माह 99 रुपये अतिरिक्त कट रहे हैं।
इससे बचने के लिए पेटीएम अपडेट करना जरूरी है। उसने तकनीकी प्रक्रिया के नाम पर दुकानदार को झांसे में लेकर 17 हजार 130 रुपये अपने नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। दुकानदार को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने मामले की जांच की। बताया कि सामान खरीदने आए आरोपितों की पूरी गतिविधि दुकान के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शनिवार को अरुण अपने पुत्र के साथ काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद उनको साइबर थाने भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Sonu Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


