Muzaffarpur News: मुशहरी के युवक 99 हजार की साइबर ठगी
By Pallav Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुशहरी के मणिका हरिकेश गांव निवासी अजीत कुमार के खाते से दो बार में 99 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई। अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उसे एलएनटी फाइनेंस के लोन के बारे में बताया और ठगी कर ली। पीड़ित ने मुशहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के मणिका हरिकेश गांव निवासी अजीत कुमार के खाता से दो बार में 99 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मंगलवार को मामले में की शिकायत मुशहरी थानेदार से की है। उसने पुलिस को बताया कि बीते 16 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर पूछा कि आपने एलएनटी फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया है। उस ऋण के विषय में तकनीकी प्रक्रिया की जानी है। जैसे-जैसे बताते हैं वैसे-वैसे प्रक्रिया पूरी कीजिए। विश्वास कर उसने प्रक्रिया पूरी की। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर दो बार में 99 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया।
थानेदार ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।


