Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCyber Criminals Use New Tactic to Scam Furniture Buyers in Muzaffarpur
फर्नीचर और महंगे घरेलू सामान सस्ते में बेचने का झांसा देकर ठगी

फर्नीचर और महंगे घरेलू सामान सस्ते में बेचने का झांसा देकर ठगी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। दुकानदारों को ट्रांसफर के नाम पर फर्नीचर और एसी बेचने का झांसा दिया गया। दो दुकानदारों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ने विश्वास जीतने के बाद एडवांस में पैसे भेजे, लेकिन सामान नहीं आया।

Nov 25, 2025 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक और नया तरीका ढूंढा है। किसी के ट्रांसफर होने की बात कहकर औने-पौने में फर्नीचर और एसी-फ्रीज आदि बेचने के नाम पर लोगों को फंसा रहे हैं। फर्नीचर का फोटो भेज कर सौदा तय होता है और एडवांस में पैसे भेजने पर बताए पते पर सामान भेजने की बात कही जाती है। लेकिन सामान पहुंचता नहीं। इस जालसाजी के शिकार शहर के चंद्रलोक चौक और मिठनपुरा रोड के दो दुकानदार हुए हैं। पीड़ितों ने इस ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ स्थानीय थाने में भी मामला दर्ज कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धोखाधड़ी के शिकार चंद्रलोक चौक के दुकानदार अनिल ने बताया कि मैसेंजर पर एक परिचित का मैसेज आया, जिसने मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने पर कॉल आया, जिसमें बताया गया कि एक सीआरपीएफ अधिकारी मित्र का ट्रांसफर जम्मू हो गया है। वह सामान बेच रहे हैं। अधिकारी ने उनसे सभी सामान का करीब 5 लाख रुपए बताते हुए 2 लाख में देने की बात कही। विश्वास जीतने के बाद अधिकारी ने उन्हें एक कुरियर एजेंट का नंबर दिया। कुरियरकर्मी ने शाम पांच बजे तक सीआरपीएफ की गाड़ी से सामान पते पर भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके लिए पहले रुपये भेजने को कहा। अनिल ने तुरंत 54 हजार ऑनलाइन भेज दिए, लेकिन जब शाम तक कोई सामान नहीं पहुंचा। इसी तरह मिठनपुरा रोड के दुकानदार सौरभ कुमार भी ठगी के शिकार हुए। उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसने मुजफ्फरपुर से ट्रांसफर हुए अपने परिचित के फ्लैट का सारा फर्नीचर बेचने की बात कही। मोलभाव के बाद 70 हजार में सौदा तय हुआ, जिसमें से सौरभ ने 40 हजार रुपए एडवांस के तौर पर भेज दिए। सामान न आने पर जब कॉल किया तो नंबर बंद मिला। तब ठगी की शिकायत दर्ज कराई।