ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकरजा में हथियार के बल पर फसल लूटी

करजा में हथियार के बल पर फसल लूटी

करजा थाना के गोरियारा में 2 एकड़ 60 डिसमिल खेत में लगी धान की फसल को हथियार के बल पर लूट लिया...

करजा में हथियार के बल पर फसल लूटी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 08 Nov 2018 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

करजा थाना के गोरियारा में 2 एकड़ 60 डिसमिल खेत में लगी धान की फसल को हथियार के बल पर लूट लिया गया। इस संबंध में गोरियारा निवासी जगलाल साह ने गुरुवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी को दिए आवेदन में गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया है। बताया है कि 20 मई 2018 को उक्त खेत की दखल दहानी कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराई गई थी। इसके बाद भी आरोपितों ने हरवे-हथियार के बल पर फसल लूट ली। जब करजा पुलिस व सीओ मड़वन से इसकी शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें