सदर में बेहोश महिला का सीएस ने कराया इलाज

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में गर्भपात की शिकार एक महिला का इलाज सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने किया। नीतू देवी को मलेरिया कार्यालय के पास बेहोश पाया गया था और उसे एमसीएच में भर्ती किया गया। स्थिति बिगड़ने पर डॉ. सुधीर ने खुद इलाज किया, जिससे महिला की हालत में सुधार हुआ।

सदर में बेहोश महिला का सीएस ने कराया इलाज

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सदर अस्पताल के एमसीएच में गर्भपात की शिकार एक महिला का इलाज सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने अपनी देखरेख में कराया। गुरुवार दोपहर एक बजे ब्रह्मपुरा की रहने वाली नीतू देवी अचानक जिला मलेरिया कार्यालय के सामने गिर कर बेहोश गई। गर्भपात हो जाने के कारण महिला के शरीर से लगातार खून बह रहा था। महिला को जिला मलेरिया कार्यालय के कर्मियों ने एमसीएच में भर्ती किया। लेबर रूम में हेमोग्लोबिन जांच किट नहीं होने से उसे जांच कराने के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मरीज की स्थिति खराब हो गई। इसके बाद जांचा कराने के बाद महिला को एमसीएच लाया गया।

एमसीएच में डॉ. प्रेरणा सिंह ने उसका इलाज किया। लेकिन, उनके ड्यूटी से जाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना सीएस डॉ. सुधीर कुमार को दी गई। सीएस खुद एमसीएच पहुंचे और महिला का इलाज अपनी देखरेख कराया। इसके बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।