ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरअपराधियों ने दादर के किसान को मारी गोली

अपराधियों ने दादर के किसान को मारी गोली

बेखौफ अपराधियों ने शनिवार रात आहियापुर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन इलाके में एक किसान को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसान को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया...

अपराधियों ने दादर के किसान को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 09 Nov 2019 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बेखौफ अपराधियों ने शनिवार रात आहियापुर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन इलाके में एक किसान को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसान को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी है। 40 वर्षीय जख्मी किसान प्रमोद साह दादर के रहने वाले है। सूचना पर उसके परिजन एसकेएमसीएच पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। उधर, घटना के बाद पुलिस लाइन इलाके में दहशत मच गया। मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटना की छानबीन की। किसान प्रमोद साह ने पुलिस को बताया की वह खेत से घर लौट रहे थे। पुलिस लाइन टावर के पास दो अपराधी बाइक से पहुंचे और रोक कर उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। अहियापुर थानेदार विकास कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें