Muzaffarpur News: विधायक के भाई सोनू पर सात मामलों में पुलिस से मांगे साक्ष्य

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बेलसंड विधायक अमित रानू के भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव के खिलाफ सात मामलों में कोर्ट ने पुलिस से साक्ष्य मांगे हैं। सोनू की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी। आरोप है कि उसने अहियापुर में जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंगई दिखाई।

Muzaffarpur News: विधायक के भाई सोनू पर सात मामलों में पुलिस से मांगे साक्ष्य

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेलसंड विधायक अमित रानू के भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव से जुड़े सात मामलों में कोर्ट ने पुलिस से साक्ष्य मांगे हैं। डीएएसजे-20 कोर्ट ने अहियापुर पुलिस को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। सोनू सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई चल रही है, जिसमें अगली तारीख पांच अक्टूबर पड़ी है।

आरोपों का विवरण

आरोप है कि अहियापुर के झपहां में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर कब्जा करने के लिए सोनू सिंह ने दबंगई दिखाई थी। करीब 25 लोगों के निर्माणाधीन मकान और बाउंड्री वॉल को जेसीबी से ढाह दिया गया। बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन की ओर से किसी तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। इस मामले में पीड़ित 23 लोगों के आवेदन पर अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से सात मामलों में सोनू सिंह की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई है।

कोर्ट की कार्रवाई

कोर्ट के निर्देश के बाद अब पुलिस सातों मामलों में सोनू सिंह के खिलाफ सामने आए साक्ष्य के आधार पर केस डायरी तैयार कर न्यायालय में दाखिल करेगी। केस डायरी के अवलोकन के बाद ही कोर्ट सोनू सिंह की अग्रिम जमानत पर निर्णय लेगा। इसी मामले में एमपीएमएलए कोर्ट में तुषार सिंह व आनंद कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। साथ ही सुबोध साह की जमानत पर अर्जी पर सुनवाई के लिए पुलिस से केस डायरी मांगी गई है।

विधायक के दूसरे भाई की अर्जी

विधायक के दूसरे भाई ने सात मामलों में दाखिल की अर्जी

मुजफ्फरपुर, प्रसं।

अहियापुर के झपहां में जमीन पर कब्जे के लिए दबंगई व रंगदारी के मामले में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के दूसरे भाई रवि कुमार सिंह की ओर से प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सात अर्जी दाखिल की है। मंगलवार को सातों अर्जी पर सुनवाई की गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए सातों अर्जी को डीएएसजे-20 के न्यायालय में भेज दिया गया है, जहां तीन अक्टूबर को सातों अर्जी पर सुनवाई होगी।

सामान्य प्रश्न

✦सोनू सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई कब होगी?−
सोनू सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: विधायक के भाई सोनू पर सात मामलों में पुलिस से मांगे साक्ष्य