रोहुआ मठ के महंत का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

श्रीराम जानकी मठ रोहुआ के निवर्तमान महंत सियावर शरण दास के समर्थकों ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। मठ के अध्यक्ष ने कार्यक्रम पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। सीओ और थानेदार ने कार्यक्रम को लेकर अनापत्ति पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि नया महंत दीनानाथ दास का कार्यक्रम नहीं होगा।

रोहुआ मठ के महंत का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा

मुशहरी, हिसं। श्रीराम जानकी मठ रोहुआ के निवर्तमान महंत सियावर शरण दास के समर्थकों ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। मठ के अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद सिंह ने डीएम, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, बीडीओ, सीओ और मुशहरी थाना को आवेदन देकर फैसला आने तक कार्यक्रम पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। इधर, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला एवं थानेदार सुबोध मेहता ने जांच कर 22 अप्रैल को आयोजित होनेवाले कार्यक्रम को लेकर अनापत्ति पत्र अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास के समर्थकों ने भरोसा दिलाया कि कार्यक्रम नहीं होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।