छह साल बाद खुला शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली का रास्ता

Mar 01, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में छह साल बाद शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली का रास्ता खुला है। कोर्ट के आदेश पर पिछड़ा वर्ग को 5% छूट के साथ 2023 में संशोधित रिजल्ट जारी किया गया। अब उप सचिव ने इनकी नियुक्ति के आदेश दिए हैं, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों की मेधा सूची के आधार पर चयन होगा।

छह साल बाद खुला शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली का रास्ता

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छह साल बाद शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली का रास्ता खुला है। कोर्ट के आदेश पर पिछड़ा वर्ग को 5% छूट का लाभ देते हुए 2023 में संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था। अब इस रिजल्ट पर बहाली का आदेश मिला है। मेधा सूची के आधार पर इनकी नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग के उप सचिव ने इसे लेकर आदेश दिया है। उप सचिव ने निर्देश दिया है कि इन शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों के लिए स्कूलों में समय सारिणी इस तरह बनाई जाए, जिससे इन्हें पूरे समय स्कूल में नहीं रहना पड़े। संशोधित रिजल्ट में सफल होने के बाद और योग्य रहने के बावजूद इनकी नियुक्ति नहीं हो सकी थी।

दरअसल, सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली को लेकर 2019 में परीक्षा हुई थी। साल 2022 तक सूबे में 8326 पदों में 2350 की बहाली हुई। 2023 में संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था। योग्यता परीक्षा उतीर्ण अभ्यर्थी करेंगे आवेदन उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने निर्देश दिया है कि योग्यता परीक्षा उतीर्ण अभ्यर्थी नियोजन समिति के सदस्य सचिव के पास आवेदन करेंगे। यह आवेदन हाथोंहाथ या डाक से होगा। नियोजन इकाई मेधा सूची तैयार करेगी। अगर अंक समान रहता है तो पहले जन्मतिथि वाले को ऊपर रखा जाएगा। नियुक्ति प्राधिकार पहले औपबंधिक सूची जारी करेंगे। इसके बाद 15 दिन का समय आपत्ति के लिए दिया जाएगा। जिला स्तर पर कैम्प में होगी जांच डीएम के परामर्श से डीईओ जिला स्तर पर कैम्प लगाएंगे। इसमें मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। यहां इनके प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। अंतिम मेधा सूची से रोस्टर के आधार पर चयन सूची प्रकाशित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।