Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक के भाई पर सात मामलों में गिरफ्तारी पर रोक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बेलसंड विधायक के भाई सोनू सिंह को सात मामलों में बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके खिलाफ नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है, जिससे उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। उन्हें अग्रिम जमानत के लिए एडीजे-20 के न्यायालय में सुनवाई का सामना करना पड़ेगा।

Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक के भाई पर सात मामलों में गिरफ्तारी पर रोक

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव कुमार को सात मामलों में बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने सातों मामलों में उनके खिलाफ नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है। इससे उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है।

मामलों का विवरण

सोनू ने सातों मामलों में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद नो कोरेसिव एक्शन का आदेश दिया है। इन सात अर्जियों को एडीजे-20 के न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जिस पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी। सातों मामले बीते 23 अगस्त को अहियापुर थाने में दर्ज कराए गए थे। कमलेश कुमार, सरोज कुमार, रोशन कुमार, पिंकी कुमारी, राजा कुमार, अभिषेक यादव और अमित कुमार ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि झपहां में जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए विधायक के भाई सोनू सिंह ने 50 से अधिक लोगों के साथ धावा बोला और जेसीबी से निर्माणाधीन मकान व बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया।

पीड़ितों की शिकायतें

पीड़ितों का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया। विरोध करने पर धमकाया भी गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुषार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में जेल में बंद तुषार सिंह की जमानत अर्जी पर एडीजे-8 के न्यायालय में सुनवाई हुई, जिस पर अगली तारीख 15 सितंबर तय की गई है। इधर, विधायक के भाई के खिलाफ दाखिल-खारिज विवाद और जमीन कब्जे के मामलों को लेकर अहियापुर पुलिस जांच में जुटी है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तारी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है और 14 सितंबर की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सोनू सिंह को कितने मामलों में राहत मिली है?−
सोनू सिंह को सात मामलों में राहत मिली है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: बेलसंड विधायक के भाई पर सात मामलों में गिरफ्तारी पर रोक