कोर्ट के आदेश पर दिलाया दखल-कब्जा
Sep 14, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में कोर्ट के आदेश पर अंजू कुमारी को आठ डिसमिल जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान बसमतिया देवी के घर की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया गया और अंजू को जमीन पर अधिकार...

मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधी कोर्ट के आदेश पर अंजू कुमारी को आठ डिसमिल जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए रविवार को मुशहरी सीओ के नेतृत्व में अहियापुर थाना की पुलिस रसुलपुर गांव पहुंची। इस दौरान टीम ने बसमतिया देवी के घर की चहारदीवारी को तोड़कर अंजू की जमीन पर जाने के लिए रास्ता खुलवाया। साथ ही अमीन से पैमाइश करवाकर सिमांकन करवाते हुए अंजू को दखल-कब्जा दिलाया। सीओ ने बताया कि बसमतिया देवी के रहने के लिए प्रशासनिक कवायद की जाएगी। मामले की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। फिलहाल, घर खाली के लिए पंद्रह दिनों की मोहल्लत दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCourt Orders Land Possession Anju Kumari Granted Eight Dismil Land in Muzaffarpur




