जंक्शन पर ट्रेन में बैठे दंपती का बैग छीना, एक धराया
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक दंपती का बैग शातिर द्वारा छीन लिया गया। दंपती के शोर मचाने पर शातिर पकड़ा गया। आरपीएफ ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और दूसरे शातिर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर शुक्रवार देर शाम साढे़ सात बजे समस्तीपुर जाने के लिए शहीद एक्सप्रेस पर चढ़ रहे दंपती का एक शातिर ने बैग छीन लिया और प्लेटफॉर्म पर खड़े अपने साथी को दे दिया। हालांकि, दंपती के शोर मचाने पर बैग छीनने वाला शातिर पकड़ा गया। आरपीएफ शातिर को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, आरपीएफ बैग लेकर भागने वाले दूसरे शातिर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।पटना के रहने वाले शिक्षक नवल ठाकुर ने बताया कि उनके पिता नारायण ठाकुर और माता वीणा देवी एसकेएमसीएच स्थित कैंसर अस्पताल अपना जांच कराने गये थे।
जांच के बाद उनलोगों को छोटे भाई के पास समस्तीपुर जाना था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


