Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCorruption Bust Three Electricity Officials Arrested for Bribery in Sahibganj
मीटर लगाने में घूस लेने में तीन कर्मी गिरफ्तार, जेई फरार

मीटर लगाने में घूस लेने में तीन कर्मी गिरफ्तार, जेई फरार

संक्षेप:

साहेबगंज में निगरानी टीम ने बिजली विभाग के तीन कर्मियों को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने मो. जाहिद से बिजली मीटर लगाने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। जब जेई गौतम कुमार को छापे की भनक लगी, तो वह फरार हो गए। गिरफ्तार कर्मियों को पटना ले जाया गया।

Jan 08, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर/साहेबगंज, हिटी। साहेबगंज में बुधवार को निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कार्यरत मीटर रीडिंग कॉन्ट्रैक्टर (एमआरसी) निशांत कुमार, लाइनमैन मुनचुन राय और चंदेश्वर कुमार को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं, घूस मांगने में आरोपित जेई गौतम कुमार निगरानी के छापे की भनक लगते ही कार्यालय से फरार हो गए। तीनों कर्मी साहेबगंज के आशापट्टी परसौनी निवासी मो. जाहिद से रिश्वत की राशि ले रहे थे। गिरफ्तार तीनों कर्मियों को लेकर निगरानी की टीम देर शाम पटना चली गई। गुरुवार को निगरानी कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। निगरानी सूत्रों के अनुसार मो. जाहिद से जेई गौतम कुमार, एमआरसी निशांत कुमार, लाइनमैन मुनचुन राय, चंदेश्वर कुमार ने बिजली मीटर लगाने व लाइन चालू कराने के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिश्वत नहीं देने पर जब्त मीटर के आधार पर एफआईआर कराने की धमकी दी थी। इससे परेशान जाहिद ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को निगरानी की टीम सत्यापन के लिए पहुंची तब तीनों आरोपितों ने उससे पांच हजार रुपए ले लिए। शेष सात हजार बुधवार को देने के बाद काम करने की बात जाहिद से कही। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैपिंग के लिए निगरानी की टीम बुधवार को साहेबगंज पहुंची। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही जेई फरार हो गए। लेकिन, जेई के नाम पर उनके कार्यालय में तीनों शेष सात हजार में से पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़े गए। तीनों को गिरफ्तार कर निगरानी टीम ने मुजफ्फरपुर लाकर आगे की कार्रवाई की और देर शाम उन्हें लेकर पटना रवाना हो गई।