ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरऑटो सवार महिला के साथ चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

ऑटो सवार महिला के साथ चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

थाना क्षेत्र के मणिकपुर के पास शुक्रवार रात ऑटो सवार महिला से चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही सरैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रेवा निवासी ऑटो चालक ललन...

ऑटो सवार महिला के साथ चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 03 Dec 2017 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के मणिकपुर के पास शुक्रवार रात ऑटो सवार महिला से चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही सरैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रेवा निवासी ऑटो चालक ललन सहनी को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सारण (छपरा) जिला की महिला अपने छोटे बच्चे के साथ पति से मिलने शाम में पारू थाना क्षेत्र के एक गांव आ रही थी। उसका पिता यहां किराये का कमरा लेकर कपड़े का कारोबार करता हैं। महिला को वहां से अंबारा तक की सवारी मिली। अंबारा से महिला ने एक ऑटो रिजर्व किया। इस बीच महिला ने ऑटो चालक के मोबाइल से अपने पति के पड़ोसी को फोन किया। उसके घर से बाहर होने के कारण बात नहीं हो सकी। इसी दौरान रात नौ से 10 बजे के बीच ऑटो मणिकपुर चौक से पारू तरफ गया। थोड़ा आग बढ़ने पर चालक ने ऑटो को एक सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर चालक ने उससे मारपीट की। उसके शोर मचाने पर वह महिला को छोड़ भाग निकला। इसके बाद महिला ने देर रात अपने पति से संपर्क कर बुलाया और सरैया थाना पहुंची। यहां थानाध्यक्ष मो. अलाउद्दीन को मामले की जानकारी दी। साथ ही चालक का मोबाइल नंबर भी दिया। इसके आधार पर पुलिस ने चालक के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद जाल बिछा रेवा मल्लाह टोला निवासी ऑटो चालक ललन सहनी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध कबूल किया है। केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें