ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरखबड़ा में मिली निगम के सीआई पुत्र की लाश

खबड़ा में मिली निगम के सीआई पुत्र की लाश

नगर निगम के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) मदन प्रसाद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसकी लाश शुक्रवार की सुबह सदर थाना के खबड़ा लीची गाछी में मिली। सूचना पर परिजन...

खबड़ा में मिली निगम के सीआई पुत्र की लाश
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 27 Apr 2019 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) मदन प्रसाद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसकी लाश शुक्रवार की सुबह सदर थाना के खबड़ा लीची गाछी में मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और लाश लेकर घर चले गए। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया। परिजनों ने यूडी केस दर्ज कराया है। परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। सर्किल इंस्पेक्टर मूल रूप से वैशाली के सराय थाना के प्रबोधी नारेन्द्र गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में रामदयालुनगर के भिखनपुरा स्थित महाराणा प्रताप नगर में मकान बना कर सपरिवार रह रहे हैं।

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि प्रिंस के मुंह से अजीब तरह की गंध आ रही थी। हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर जांच की जा रही है। घटनास्थल पर किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लाश पर भी कोई चोट या अन्य तरह का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

वहीं मृतक के चाचा पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रिंस गुरुवार की रात करीब दस बजे घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। उसकी खोजबीन शुरू की गई। सुबह में लाश मिलने की सूचना मिली। बताया कि प्रिंस की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। सवा साल की एक बेटी भी है। बीते सप्ताह ही उसने रामदयालुनगर स्टेशन के पास शृंगार की दुकान खोली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें