जिले की 23 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर
लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में 19 मई से सहयोग शिविर लगेगा। इसमें सभी 16 प्रखंडों की 23 पंचायतों में कैंप मोड में विभिन्न विभागों की सेवाए

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में 19 मई से सहयोग शिविर लगेगा। इसमें सभी 16 प्रखंडों की 23 पंचायतों में कैंप मोड में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के लिए आवेदन 15 दिन पूर्व से ही पंचायत स्तर पर लिए जा रहे हैं। इसके बाद 2 जून, 16 जून और 30 जून को भी चयनित पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।शिविर की तैयारी को लेकर डीएम सु्ब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में प्रखंडवार एवं विभागवार प्राप्त आवेदनों की स्थिति का आकलन किया गया।इन 23 पंचायतों में लगेंगे कैंप19 मई को जिन 23 पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, उनमें बंदरा प्रखंड का बंदरा पंचायत, गायघाट का बरूआरी, कुढ़नी के सुमेरा एवं खरौनाडीह, मीनापुर का धरमपुर, मोतीपुर के महमदपुर महमदा एवं बांस घाट, मुरौल का मीरापुर, मुसहरी के जमालाबाद एवं झपहा, कांटी का वीरपुर, पारु का चांद केवारी, साहेबगंज का अहियापुर, सरैया के मधौल, दातापुर पंचभरिया, बोचहा का शर्मा, औराई के अतरार एवं मथुरापुर बुजुर्ग, मरवन का बड़का गांव उत्तरी, कटरा का हथौरी तथा सकरा के बाजी बुजुर्ग एवं सरमस्तपुर पंचायत शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


