सहयोग शिविर की तैयारियों का लिया जायजा
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
गायघाट के बरुआरी पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर की तैयारी पूरी हो गई है। जिला कोषागार पदाधिकारी और बीडीओ ने स्थल का निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर होंगे, जहां समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। अब तक दो सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।

गायघाट,एक संवाददाता। बरुआरी पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को लगने वाले सहयोग शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई। सोमवार को जिला कोषागार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी व बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे, जहां समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जाएगा। अब तक करीब दो सौ लोगों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन जमा किए हैं।
ये भी पढ़ें:हांसी पंचायत भवन में सहयोग शिविर आज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


