कल्याणी के 300 घरों में नलों से गिर रहा गंदा पानी
Nitish Soni हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के कल्याणी इलाके में 300 घरों में गंदा पानी गिर रहा है, जिससे डेढ़ हजार लोग परेशान हैं। यह समस्या नाले की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पन्न हुई है। वार्ड 22 की पार्षद वर्षा सिंह ने निगम को सूचना दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

मुजफ्फरपुर। कल्याणी इलाके में 300 घरों में नलों से गंदा पानी गिर रहा है। साहू फेमिली गली से कल्याणी चौक तक सघन रिहायशी इलाके में बीते एक सप्ताह से यह समस्या है। स्थानीय संजीव गुप्ता के मुताबिक नाले में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। वार्ड संख्या 22 की पार्षद वर्षा सिंह के मुताबिक जानकारी देने पर निगम से दो बार जांच करने के लिए मिस्त्री पहुंचा, लेकिन अब तक पाइपलाइन दुरुस्त नहीं हो सकी है। इसके चलते करीब डेढ़ हजार लोग परेशान हैं।
लेखक के बारे में
Nitish Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


