Muzaffarpur News: सम्राट अशोक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: साहेबगंज में रविवार को विधायक राजू कुमार सिंह ने सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास किया। विधायक ने इस अवसर पर सभागार में जनसमस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई वार्ड पार्षद व स्थानीय नेता उपस्थित थे।

Muzaffarpur News: साहेबगंज। नगर परिषद कार्यालय के समीप रविवार को विधायक राजू कुमार सिंह ने सम्राट अशोक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने सभागार में जनसमस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य पार्षद कलावती देवी, उपमुख्य पार्षद मो. अलाउद्दीन, रामनरेश मालाकार, जिला पार्षद ई. राजेश सहनी, सर्वेश कुमार सिंह, विकेश सिंह, बुंदेल पासवान, अनिल कश्यप, प्रशांत कुमार, कन्हैया चौधरी समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद थे।


