Muzaffarpur News: जिले की 48 ग्राम पंचायतों में बनेंगे कन्या विवाह मंडप

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 48 ग्राम पंचायतों में कन्या विवाह मंडप का निर्माण जल्द शुरू होगा। पंचायती राज विभाग ने इस पर प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 73.53 करोड़ रुपये का व्यय देखा जाएगा और मंडपों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Muzaffarpur News: जिले की 48 ग्राम पंचायतों में बनेंगे कन्या विवाह मंडप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले की 48 ग्राम पंचायतों में जल्द ही कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर पंचायती राज विभाग के मुख्यालय ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यालय स्तर से प्रशासनिक स्वीकृति के साथ ही निर्माण में व्यय होने वाली राशि का आवंटन भी जिले को कर दिया है। जिला पंचायती राज विभाग से अब ग्राम पंचायतों को राशि का आवंटन करते ही इनका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

कन्या विवाह मंडप योजना

इस संबंध में पंचायती राज विभाग के अपर सचिव नजर हुसैन ने जिला पंचायती राज अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार, मुजफ्फरपुर की 48 ग्राम पंचायतों सहित पूरे प्रदेश में 1337 ग्राम पंचायतों में कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराया जाना है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत इसपर कुल 73.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें मुजफ्फरपुर जिले से भेजे गए 48 ग्राम पंचायतों से संबंधित प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। साथ ही इन मंडपों के निर्माण के लिए निर्धारित प्रति पंचायत 5.50 लाख रुपये के हिसाब से कुल 2.64 करोड़ रुपये की राशि भी जिले को आवंटित की गई है। इस राशि से बनने वाले मंडप में आधुनिक शौचालय, रसोई घर, पानी और बिजली जैसी सभी बुनियादी और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विवाह मंडपों का वितरण

सबसे अधिक मोतीपुर में बनेंगे 14 विवाह मंडप:

अपर सचिव के पत्र के अनुसार, सबसे अधिक 14 विवाह मंडप मोतीपुर में बनाए जाएंगे। इसके अलावा सकरा में पांच, बोचहां व कुढ़नी में चार-चार, मुरौल, साहेबगंज और मुशहरी में तीन-तीन, कटरा, पारू, सरैया और कांटी में दो-दो तथा मड़वन, मीनापुर, गायघाट व बंदरा में एक-एक मंडप के निर्माण को मंजूरी मिली है।

योजनाओं का उद्देश्य

गौरतलब है कि पिछले साल राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को शादी-विवाह के लिए सम्मानजनक स्थान और आर्थिक बोझ से राहत दिलाना, बाल विवाह को हतोत्साहित करना और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाना था।

सामान्य प्रश्न

कन्या विवाह मंडप का निर्माण कब शुरू होगा?
कन्या विवाह मंडप का निर्माण जल्द ही पंचायतों में शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।