वीसी आवास के पास गेट बनाने की तैयारी शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में कुलपति आवास के पास एक नया गेट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बमबाजी की घटना के बाद से गेट बनाने की मांग बढ़ गई थी। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने भी इस पर जोर दिया था। विवि प्रशासन पहले से ही तीन नए गेट बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

वीसी आवास के पास गेट बनाने की तैयारी शुरू

मुजफ्फरपुर। कुलपति आवास के पास गेट बनाने की तैयारी शुक्रवार को शुरू हो गई। गेट बनाने को लेकर आवास के प्रवेश के सामने मापी की गई और पिलर के लिए खुदाई भी शुरू हो गई। कुलपति आवास के पास बमबाजी के बाद से ही आवास के पास गेट बनाने की मांग तेज हो गई थी। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने भी आवास के पास गेट बनाने की बात कही थी। इससे पहले भी विवि प्रशासन विवि में तीन नये गेट बनाने पर काम कर रहा था। इसमें एक गेट पर एलएस कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन विरोध जता रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।