Muzaffarpur News: रंगदारी के लिए मारपीट करने के आरोप में पार्षद पति पर केस
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में रामबाबू चौधरी ने वार्ड पार्षद गणिता देवी के पति दीपू सहनी और 20 अन्य पर जबरन निर्माण रोकने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। दीपू सहनी ने भी रामबाबू पर मारपीट और चोरी का मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ रहा है और पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बालूघाट वार्ड-15 में मकान बनवा रहे रामबाबू चौधरी ने वार्ड पार्षद गणिता देवी के पति दीपू सहनी और 20 अज्ञात लोगों पर जबरन घर का काम रोकवा देने और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि रंगदारी देने से इंकार करने पर दीपू और उसके लोगों ने निर्माण कार्य रोकवाने के साथ मारपीट भी की। हत्या की धमकी भी दे रहे हैं। इधर, पार्षद पति दीपू सहनी ने भी सिकंदरपुर थाने में रामबाबू व उसके परिवार के लोगों पर मारपीट करने व गले से सोने की चेन छीन लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
दीपू सहनी ने आरोप लगाया है कि मकान बनवा रहे रामबाबू के खिलाफ उसके पड़ोसी अशोक पटेल ने शिकायत की थी। अशोक ने कॉल की थी कि वह अभी दिल्ली में है और रामबाबू चौधरी उसके जमीन में बढ़ाकर मकान बनवा रहे हैं। अशोक की शिकायत पर रामबाबू चौधरी को समझाने गया था। इस पर उसने गाली गलौज व मारपीट की। गले से सोने का चेन भी छीन लिया। इधर, सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच विवाद है। एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। साक्ष्य और इंस्पेक्टर के सुपरवीजन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों पर 107 की भी कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


