जमीन दे रहे न प्रमाण पत्र, फंसा 12 पंचायत सरकार भवन का निर्माण

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रखंड विकास अधिकारी जमीन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और ना ही प्रमाण पत्र दे रहे हैं। पंचायतीराज विभाग ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। विभाग ने रिपोर्ट के लिए दो दिन की मोहलत दी है।

जमीन दे रहे न प्रमाण पत्र, फंसा 12 पंचायत सरकार भवन का निर्माण

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिने की नौ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में पेच फंस गया है। बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रखंड विकास अधिकारी निर्माण के लिए न जमीन दे रहे न जमीन उपलब्ध नहीं होने का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। पंचायतीराज विभाग ने प्रखंड विकास अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट के लिए दो दिन की मोहलत दी है।

निर्माण की स्थिति

जिले के पूर्वी अनुमंडल के औराई प्रखंड के नया गांव, मीनापुर के रघई, मुरौल के हरसिंगपुर लौतन और मुशहरी के शेरपुर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है। वहीं, पश्चिमी अनुमंडल के कांटी के सदातपुर, कुढ़नी के लदौरा व बलौर डीह, पारू के मंगुरूहियां, जैमल डुमरी व फतेहाबाद, सरैया के चकना और साहेबगंज के रूपछपरा में पंचायत सरकार भवन बनना है। इसके लिए संबंधित बीडीओ से बार-बार जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट देने का आग्रह किया गया था। लेकिन, लंबे समय तक अधिकारियों ने विभाग को रिपोर्ट ही नहीं सौपी। अब जब बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई तो सभी ने बताया कि संबंधित पंचायत में सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है। उनकी मौखिक रिपोर्ट पर विभागीय सचिव ने गहरी नाराजगी जतायी है।

आधिकारिक निर्देश

सचिव के निर्देश पर पंचायती राज अधिकारी ने सभी बीडीओ को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। पंचायती राज अधिकारी ने कहा है कि या तो जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट दें, अन्यथा यह प्रमाण पत्र दें कि पंचायत में जमीन उपलब्ध नहीं है। जमीन अनुपलब्धता की रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करेगा, क्योंकि प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण अनिवार्य रूप से करना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंचायत सरकार भवन के निर्माण में कौन सी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं?
प्रखंड विकास अधिकारी जमीन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और ना ही प्रमाण पत्र दे रहे हैं।
Kundan Kumar

लेखक के बारे में

Kundan Kumar

शॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।

करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।

विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।

विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।