ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरछह करोड़ से वार्डों में नल जल का कनेक्शन

छह करोड़ से वार्डों में नल जल का कनेक्शन

मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत नगर निगम को करीब छह करोड़ 30 लाख रुपये दिए गए हैं। राशि स्वीकृत कर नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव रामसेवक प्रसाद ने इसे नगर आयुक्त को उपलब्ध करा दी...

छह करोड़ से वार्डों में नल जल का कनेक्शन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 30 May 2018 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत नगर निगम को करीब छह करोड़ 30 लाख रुपये दिए गए हैं। राशि स्वीकृत कर नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव रामसेवक प्रसाद ने इसे नगर आयुक्त को उपलब्ध करा दी है। दरअसल, शहर में पानी के लिए पाइप लाइन बिछान का काम बुडको को करना है। लेकिन, अभी इसका डीपीआर तैयार हो रहा है। इस कारण बुडको को काम शुरू करने में समय लगेगा। इसके मद्देनजर विभाग ने इस योजना के तहत जल्द काम आरंभ कर लोगों के घरों में नल जल का कनेक्शन देने का आदेश दिया है।

नगर आयुक्त संजय दूबे ने मंगलवार को इसकी समीक्षा की। साथ ही जल्द ई-टेंडर निकालने का निर्देश जारी किया। उन्होंने बताया कि निगम को पहले ही राशि उपलब्ध करा दी गई थी। अब उसको खर्च करने की स्वीकृति मिल गई है। इसको देखते हुए पहल शुरू कर दी गई है।

फैसले के अनुसार शहर के कुल 49 वार्डों के 4235 घरों में नल जल का कनेक्शन देना है। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मिनी पम्प हाउस का निर्माण भी करना है। विभाग का मानना है कि बुडको जब तक काम शुरू करेगा तब तक पेयजल संकट गहरा जाएगा। योजना के तहत 22117.47 मीटर पाइप लाइन बिछानी है। कलेक्शन के लिए प्रत्येक घर के मालिक का नाम, पता, आधार नम्बर व तस्वीर निगम को लेना है। काम पूरा होने पर मकान मालिक यह लिखकर देंगे कि उनके घर में नल-जल का कनेक्शन हो गया है।

उधर, मेयर सुरेश कुमार ने बताया कि सशक्त स्थाई समिति की बैठक में इसकी अनुशंसा की थी। विभागीय मंत्री से पेयजल संकट दूर करने का आग्रह किया गया था। इसको देखते हुए विभाग ने पहल की है। बुडको भी जो पाइप लाइन बिछाएगा उससे लाभ होगा। तत्काल विभाग से राशि मिलने से बड़ी राहत हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें