
योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनाई
अतरार और बरहद गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता दीनबंधु क्रांतिकारी की बैठक हुई। इस बैठक में योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। दीनबंधु ने महागठबंधन की घोषणाओं से सरकार के डरे होने की बात कही।...
औराई। अतरार व बरहद गांव में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दीनबंधु क्रांतिकारी ने बैठक की। इसमें योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई। दीनबंधु क्रांतिकारी ने बताया कि महागठबंधन की घोषणाओं से राज्य सरकार डरी हुई है। इस बार औराई एवं बिहार में बदलाव की संभावना है। विकास टुल्लू ने कहा कि सरकार बनती है तो सबको 200 यूनिट तक बिजली, महिलाओं को 2500 रुपया प्रतिमाह, भूमिहीनों को बसने के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन, गरीबों को रोजगार के लिए दो लाख तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस मौके पर राजेश चौधरी, शंकर दास, नीरज सहनी, आकाश बैठा, बबलू ठाकुर, अजय पासवान आदि थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




